Showing posts with label Jokes. Show all posts
Showing posts with label Jokes. Show all posts

Thursday, February 4, 2010

बहाने छुट्टी के

एक आदमी को छुट्टी अधिक मनाने को शौक था। महीने में 15 दिन की छुट्टी तो मामूली बात थी।
एक दिन अपने बॉस से छुट्टी मांगी। वह भी एक हफ्ते की।
‘सर, हमें छुट्टी चाहिए।’
‘अभी तुमने पिछले महीने ही कितनी छुट्टियां की थीं। पहली छुट्टी पत्नी की बीमारी की, दूसरी छुट्टी बाप बनने की, तीसरी अपनी सास के जनाजे में जाने की। चौथी छुट्टी बेटे की बीमारी की। अब तुम पांचवीं छुट्टी क्यों मांग रहे हो ?’
आदमी सहमकर बोला, ‘कल मेरी शादी है, इसलिए छुट्टी चाहिए।’

मजबूरी

कंट्रोल की दुकान पर लंबी लाइन में खड़े-खड़े थक जाने पर एक व्यक्ति गरजा, ‘गजब की धांधली हो रही है यहां। मैं अभी सप्लाई ऑफिसर से शिकायत करके आता हूं।’
कुछ देर बाद वही व्यक्ति पुनः लाइन में आ खड़ा हुआ। लोगों ने पूछा, ‘क्या हुआ ?’ तो वह बड़ी मायूसी से बोला, ‘यहां तो गनीमत है, वहां और भी लंबी लाइन है।’

कवि की अभिव्यक्ति

बादशाह ने दरबार में एक कवि को कविता सुनाई। कवि ने कहा, ‘यह कविता आपने अच्छी नहीं लिखी है।’
बादशाह को गुस्सा आ गया। उसने कवि को एक दिन के लिए कैदखाने में डाल दिया। कवि एक दिन कैदखाने में रहा, फिर आजाद कर दिया गया।
कुछ दिन बाद बादशाह ने कवि को फिर दूसरी कविता सुनाई और प्रशंसा चाही। पहले तो कवि खामोश रहा, ‘फिर उठकर चल दिया।
बादशाह ने पूछा, ‘कहां जा रहे हो ?’
कवि ने कहा, ‘जी, कैदखाने में।

रिकॉर्ड

एक समाचार पत्र में बड़े-बड़े अक्षरे में एक खबर छपी, ‘रामवती ने पानी के अंदर 6 घंटे, 40 मिनट, 30 सेकेंड रहकर शहर के गोताखोरों का रिकार्ड तोड़ दिया है....., उसका अंतिम संस्कार कल दोपहर तरणताल के नजदीक तुलसीघाट पर होगा।

3 Idiots

जी हाँ अभी अभी "3 Idiots" फिर से एक साथ नज़र आये हैं वो भी एक अलग ही अंदाज में.  मूवी तो सुपर डुपर हिट रही पर प्रचार अभी भी कुछ कम नहीं हुआ ... जारी है अभी भी.
देखिये जरूर...